10:19 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

दयवंती बर्मा के आवास पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी का अभिनंदन

भाजपा नेत्री पूर्व जिला पंचायत सदस्य दयवंती बर्मा के आवास पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी का अभिनंदन समारोह हुआ इस अवसर पर पदाधिकारी ने विश्व हिंदू परिषद के संस्थापक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वितीय सर संचालक गुरु जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रांतीय सह संगठन मंत्री श्री जगपाल जी ने वर्तमान परिस्थितियों में हिंदू एकता एवं धर्म की रक्षा के संबंध में अपने विचार व्यक्त किया अटल विचार मंच के सचिव अजय शर्मा ने विश्व हिंदू परिषद पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन सारे विश्व में हिंदुओं को संगठित करने धर्म और आध्यात्मिक का प्रचार करने विदेश में रहने वाली हिंदुओं के हित में अनेको महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है बदायूं वासियों के लिए बड़ा हर्ष का विषय है वर्तमान में विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान आलोक जी बदायूं के कस्बे बिसौली के निवासी हैं इस कार्यक्रम का संचालन अरविंद लाल बाल्मीकि एडवोकेट ने किया अवसर पर श्री श्री नीरज रस्तोगी अरविंद शर्मा विनय प्रताप सिंह नीरज कोचर पवन शर्मा विराट दुबे राजेश बाबू शर्मा संजीव पाराशरी अशोक बाबू गोस्वामी भाजपा नेता सुरजीत गुप्ता चौधरी विजय पाल सिंह रविंद्र जौहरी हिमांशु गौरव एडवोकेट शुभम वर्मा सुरेंद्र पाल शर्मा रामजी शर्मा आदि उपस्थित थे

विज्ञापन एक्सप्रेस