बिल्सी क्षेत्र के दो गांवों में छुट्टा पशुओं ने बर्बाद की आलू , गेंहू की फसल
।
बिल्सी बदांयू 19 जनवरी।
बदायूं जिले के बिल्सी तहसील क्षेत्र में छुट्टा पशुओं ने दो गांवों, बेहटा गुसाई और गिरधरपुर में आलू और गेहूं की फसल को बर्बाद कर दिया है।
पीड़ित किसानों ने अधिकारियों से शिकायत कर मुआवजे की मांग की है। इब्ने हसन नामक एक किसान ने बताया कि आवारा पशुओं ने उनकी 6 बीघा आलू की फसल को नुकसान पहुंचाया है, जिसमें से 5 बीघा फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। इसी तरह, नन्हेराम शाक्य ने बताया कि रात के समय लगभग 70 से 80 छुट्टा पशु उनके गेहूं और आलू के खेत में घुस गए और फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों ने प्रसाशन से मांग की है कि इन आवारा पशुओं से निजात दिलाने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाए।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

