उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शाखा बदायूं की एक बैठक जिला अध्यक्ष देशराज यादव की अध्यक्षता में जिला स्काउट एवं गाइड भवन बदायूं के सभागार में संपन्न हुई। जिसमें जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सर्वश्री विवेक जौहरी गणित प्रवक्ता श्री कृष्णा इंटर कॉलेज बदायूं, योगेश पाल सिंह प्रवक्ता संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज गंगोला, अभिषेक कुमार वार्ष्णेय एन ए इंटर कॉलेज बिल्सी, निर्दोष कुमार राधेलाल इंटर कॉलेज कछला को जिला उपाध्यक्ष तथा नन्हू मल जैन इंटर कॉलेज बिल्सी के लव कुमार, पंडित जवाहरलाल नेहरू जिला पंचायत इंटर कॉलेज कुंवर गांव के फूलचंद रजक, नगर पालिका इंटर कॉलेज ककराला के ईशदत्तयादव, लाला गणेश जी लाल इंटर कॉलेज ओरछी के भरत राज वर्मा को जिला संयुक्त मंत्री नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उक्त गठन पर सर्वश्री सुधाकर शर्मा, सत्येंद्र पाल सिंह, हिरदेश चंद्र, हिमांशु सक्सेना, रमेश चंद पांडे, असरार अहमद, मंसूर हुसैन आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि शिक्षक हितों के लिए शिक्षक संघ और भी अधिक सक्रिय होकर कार्य कर पाएगा।
सभा का संचालन जिला मंत्री श्री आलोक कुमार पाठक ने किया और विगत दिनों मथुरा में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में पारित प्रस्तावों पर गहन चर्चा भी की।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com