3:15 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर : नगर पंचायत द्वारा घर-घर कूड़ा उठाने का अभियान शुरू

इस्लामनगर : नगर पंचायत द्वारा नगर में डोर टू डोर, घर-घर कूड़ा उठाने का अभियान शुरू हुआ। नगर में वार्डों में घर-घर कूड़ा उठाने के लिए कर्मी नियुक्त हुआ है। जो अपने अपने वार्डों में प्रत्येक घरों पर सिटी बजाकर, आवाज देकर प्रत्येक दरवाजे से कूड़ा ले रहा है। जिससे सड़कों पर गंदगी रोकी जा सकेगी। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन की प्रशंसा की है। चेयरमैन प्रतिनिधि मुशाहिद अली और नगर पंचायत के लेखा लिपिक मोहम्मद फराज ने बताया कि अगर किसी नागरिक को कोई समस्या है। तो नगर पंचायत कार्यालय में आकर संपर्क करें। उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस