जुनावई बदायूं मेरठ हाईवे पर ढाबे के सामने खेत में गोली लगने से घायल अवस्था में एक युवक पड़ा मिला
सहसवान- भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता के पेट्रोल पंप के मैनेजर राजीव शर्मा (40) पुत्र रामनिवास शर्मा निवासी दुबारी कलां थाना जुनावई बदायूं मेरठ हाईवे पर ढाबे के सामने खेत में गोली लगने से घायल अवस्था में पड़े मिले।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया यहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना मंगलवार दोपहर करीब एक बजे की है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में अभी पुलिस को कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है।
/रविशंकर

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

