8:02 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी-फैक्ट्री सील, मेनेजर सहित मालिकों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

उझानी-बदांयू 13 जनवरी।

बीती रात उझानी कोतवाली क्षेत्र के बदायूं दिल्ली हाइवे स्थित गांव कुंडा नरसिंहपुर की मैंथा फैक्ट्री में सुपरवाइजर सहित दो सुरक्षा गार्डों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस प्रशासन ने फैक्ट्री को सील कर मालिकों व मेनेजर के खिलाफ मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या करने का मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक जुगेंद्र के पिता राजबहादुर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आला-अधिकारियों के निर्देश पर फैक्ट्री मालिक मनोज गोयल,नितीश गोयल मेनेजर राकेश व कुछ अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फोरेंसिक टीम ने आकर फैक्ट्री की केबिन से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं वही कैबिन सहित फैक्ट्री को सील कर दिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.