3:46 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

पंजाबी समाज सेवा समिति द्वारा लोहड़ी की शाम बेटियों के नाम बड़ी धूमधाम से मनाया

पंजाबी समाज सेवा समिति रजिस्टर्ड बदायूं द्वारा आज लोहड़ी पर्व लोहड़ी की शाम बेटियों के नाम बड़ी धूमधाम से गुरुद्वारा पंजाबी मोहल्ला बदायूं के पास मनाया गया लोहड़ी पंजाबियों का एक विशेष त्यौहार है इसमें जिन घरों में लड़कों की शादी होती है या जिन घरों में लड़का पैदा होता है उनके घरों में लोहड़ी का त्यौहार मनाया जाता है पंजाबी समाज सेवा समिति ने इस त्यौहार को अलग ढंग से मनाने का निर्णय लिया हुआ है उसी के अंतर्गत आज पिछले वर्ष में जिन घरों में बेटियों ने जन्म लिया है उनकी माताओं को आज के इस पावन पर समिति द्वारा सम्मानित किया जाता है। एवं बेटियों के द्वारा ही लोहड़ी जलाई जाती है आज के इस पर्व में बाबा दीप सिंह अखाड़ा के बच्चों ने बहुत अच्छे ढंग से अपने करतब दिखाये उसके बाद जिन माताओं ने बेटियों को जन्म दिया है उनको समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह दुआ ईश्वर टाइल्स वालों की ओर से सम्मानित किया गया। समिति की ओर से बाबा दीप सिंह अखाड़ा के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया


दीक्षा राखी एवं जसमीत के द्वारा रंगोली बनाई गई उनको भी सम्मानित किया गया आज के इस कार्यक्रम में विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राजीव कुमार गुप्ता जी ने पहुंचकर लोहड़ी की शाम बेटियों के नाम के प्रोग्राम में अपने विचार व्यक्त किए। समिति के अध्यक्ष श्री बिन्नी नारंग जी ने लोहड़ी के बारे में अपने विचार रखे। समिति के महासचिव सरदार गुरदीप सिंह जी के द्वारा आए हुए समस्त लोगों का धन्यवाद किया गया मंच का सफल संचालन श्री अनमोल आहूजा जी के द्वारा किया गया उन्होंने बीच-बीच में लोहड़ी के गीत सुना करके लोगों का मनोरंजन किया इसके उपरांत बेटियों के द्वारा लोहड़ी जलाई गई एवं प्रसाद वितरित किया गया है आज किस कार्यक्रम में पंजाबी समाज की महिलाए पुरुष बच्चे एवं समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य परिवार समेत उपस्थित हुए।

विज्ञापन एक्सप्रेस