2:07 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

जागरूकता अभियान में बच्चों की सुरक्षा का लिया संकल्प

जागरूकता अभियान में बच्चों की सुरक्षा का लिया संकल्प
बिल्सी। कोतवाली परिसर में महिला कल्याण विभाग की चाइल्ड हेल्पलाइन टीम द्वारा बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हृदेश कठेरिया ने उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभियान का उद्देश्य आमजन को बच्चों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा तथा आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी देना है। टीम द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में विस्तार से बताया गया और समझाया गया कि किसी भी बच्चे के साथ शोषण, बाल मजदूरी, बाल विवाह, भिक्षावृत्ति या हिंसा जैसी घटनाओं की सूचना तुरंत इस नंबर पर दी जा सकती है। टीम के सदस्यों ने बताया कि 1098 एक निःशुल्क और 24 घंटे सक्रिय सेवा है, जिसके माध्यम से संकट में फंसे बच्चों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाती है। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पंपलेट वितरित कर बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। टीम की मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता डॉली ने कहा कि बच्चों को सुरक्षित वातावरण देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है। कार्यक्रम में गीता पांडे और दुर्वेश ने भी लोगों को जागरूक किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस