राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत दिनांक 7 व 9 जनवरी 2026 क्रमशः व्याख्यान एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ वंदना के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम का संयोजन रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ बृजेश कुमार ने किया। 07 जनवरी को व्याख्यान में डॉ अर्चना पांडे ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। NSS प्रभारी डॉ ऋषभ भारद्वाज ने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों पर चिंता जताई और कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना देश के विकास में योगदान देना है। इसी क्रम में 9 जनवरी को महाविद्यालय में राहवीर योजना पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता हेतु आम नागरिकों को प्रोत्साहित करना और उन्हें कानूनी संरक्षण प्रदान करना था। डॉ बृजेश कुमार ने राहवीर योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचने वाले नागरिकों को सरकार द्वारा सम्मानित किया जा रहा है और कानूनी परेशानियों से भी सुरक्षा दिलाई जा रही है। सरकार उन्हें सम्मान के रूप में 25000 रुपए की प्रोत्साहन राशि भी देगी। रेंजर प्रभारी डॉ सरिता गौतम ने सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों और होने वाली दुर्घटनाओं पर विद्यार्थियों से अपील की कि वे दुर्घटना के समय बिना भय के घायलों की मदद करें, जिससे घायलों को शीघ्र अति शीघ्र प्राथमिक उपचार प्राप्त हो सके और एंबुलेंस बुलाने की प्रक्रिया समझाई।




गोष्ठी का समापन गृह विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ भावना सिंह द्वारा विद्यार्थियों की जिज्ञासा का अंत प्रश्न उत्तर सत्र के माध्यम से किया गया और धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ बृजेश कुमार द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

