।
उझानी- बदांयू 8 जनवरी।
आज रजत विद्या मंदिर विद्यालय बसौमा में शिखर नर्सिंग होम द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 250 मरीजों ने शिविर में चिकित्सकों से परामर्श लेकर चेकअप के साथ दवाएं भी प्राप्त की।
विद्यालय केम्पस में लगे स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर आरके वर्मा वरिष्ठ फिजीशियन जिला चिकित्सालय बदायूं , डॉक्टर कुमार बासु नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर प्रियंका दयाल स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर आशीष राजपूत जनरल फिजिशियन ने मरीजों को देखकर जरूरत होने पर जांचें भी निशुल्क की। व दवाओं का भी वितरण किया। कुछ मरीजों की वीपी व शुगर की जांच कर उन्हें उचित खान-पान के साथ साफ-सफाई के लिए भी जागरूक किया गया।




इस मौके पर फार्मासिस्ट अर्पित सिसोदिया, राजेश वर्मा, विशाल वर्मा ,
स्टाफ नर्स सोनी पाल, शिवी, फरहीन आदि मौजूद रहे, विद्यालय के प्रबंधक शिवकुमार गुप्ता, निदेशक इंजी.रजत गुप्ता ने आऐ चिकित्सकों का स्वागत किया।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com