।


उझानी-बदांयू 8 जनवरी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भैसोरा में चार बर्षीय बच्ची अनुष्का को पटक कर घायल करने में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ज्ञात रहे कल सुबह अनुष्का की मां रेनू ने गांव के ही कुंवरपाल,भुवनेश, दिनेश व गोरव पर अपनी मासूम बेटी को उनके घेर में जाने से नाराज़ होकर पटक कर घायल करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया था।
पुलिस ने अनुष्का का मेडिकल परीक्षण कराकर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच सबइंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह को सोंपी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com