1:28 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी उपरी मंजिल पर घर वाले, नीचे कमरे में दिनदहाड़े चोरी, लाखों के ज़ेवर ले उड़े चोर

उझानी उपरी मंजिल पर घर वाले, नीचे कमरे में दिनदहाड़े चोरी, लाखों के ज़ेवर ले उड़े चोर

उझानी-बदांयू एक्सप्रेस 7 जनवरी।

नगर के मोहल्ला अयोध्या गंज सब्जी मंडी के पीछे आज दोपहर चार बजे एक घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया, परिवार के सदस्य ऊपर के कमरे में बैठे रहे नीचे कमरे की सेफ का ताला तोड कर चोर लाखों के सोने चांदी के ज़ेवर ले उड़े।

जानकारी के अनुसार अयोध्या गंज निवासी शफी अहमद पत्नी संग किसी काम से चंदोसी गये, बच्चे ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में आराम करते रहे। नीचे के कमरे को चोरों ने निशाना बना लिया।

शाम को बेटा सलीम घर पहुंचा तो देखा ताला टूटा हुआ है कमरे की सेफ खुली पड़ी है। सेफ में रखा सोने का झूमर, नथ, चांदी का हथफूल, चांदी का हार, बुंदे व पांच हजार की नकदी गायब थी।

पीड़ित शफी अहमद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सोंप कार्रवाई की मांग की है, पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना भी किया। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। तहकीकात की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.