6:20 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

मिशन शक्ति:गांव अगोल में महिलाओं से संवाद, सुरक्षा के दिए टिप्स

मिशन शक्ति:गांव अगोल में महिलाओं से संवाद, सुरक्षा के दिए टिप्स
बिल्सी। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत केंद्र प्रभारी रचना देशवाल ने कोतवाली क्षेत्र के गांव अगोल में पहुंचकर महिलाओं के साथ संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान रचना देशवाल ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें भयमुक्त वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर अपराध समेत अन्य सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक किया और जरूरत पड़ने पर तत्काल पुलिस व हेल्पलाइन नंबरों का सहारा लेने की सलाह दी। केंद्र प्रभारी ने महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ जीने, सतर्क रहने और किसी भी तरह की परेशानी को छिपाने के बजाय खुलकर साझा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि डर के बिना अपनी बात कहना ही सशक्त महिला की पहचान है। इस मौके पर महिला कांसटेविल सोनिया, भूपेश कुमार, विपिन कुमार, नागेंद्र सिंह, कोशिवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस