9:08 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में कल बाबूजी की जयंती पर जुटेंगे प्रदेश के कद्दावर नेता,समर्थकों की भारी भीड़ आने की संभावना

उझानी में कल बाबूजी की जयंती पर जुटेंगे प्रदेश के कद्दावर नेता,समर्थकों की भारी भीड़ आने की संभावना

केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने पूर्व मंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल सहित लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा।

उझानी- बदांयू 4 जनवरी।

उझानी में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर 5 जनवरी को एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में एक बड़ा आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से हजारों लोग शामिल होंगे। बताते हैं कि कई बड़े नेताओं के भी आने की संभावना है।

आज कार्यक्रम स्थल पर जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बताया कि कल्याण सिंह केवल एक नेता नहीं, बल्कि जननायक थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज, संस्कृति और राष्ट्रहित के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने राम मंदिर का जो सपना देखा था, उसे साकार होते हुए भी देखा, यह उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। उनकी जयंती मनाना हम सब का कर्तव्य है। इस मौके पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख शिशुपाल सिंह शाक्य, प्रभात राजपूत,अरूण अग्रवाल,कछला चेयरमैन जगदीश सिंह लोनिया,मोनू शर्मा, संदीप सक्सेना आदि मौजूद रहे।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.