आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय नवनिर्मित पुलिस चौकी पर यहां के पुलिस चौकी प्रभारी रामकुमार , उपपुलिस निरीक्षक चंद्र शेखर सिंह , उपपुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार नेहवाल , हेड कांस्टेबल प्यारे खां, आकाश ढाका आदि पुलिस स्टाफ ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया ।

इस दौरान पुलिस ने शक के आधार क्षेत्रीय पुराने राजनैतिक गांव मन्नू नगर निवासी युवक की मोटर साइकिल बजाज डिस्कवर यूपी 22 वी 3862 सहित अन्य कई वाहनों का चालान काटा। पुलिस द्वारा काटे गए चालान के भुक्तभोगी मोटर साइकिल चालकों ने अपने बचाव के लिए क्षेत्र के असरदार लोगों का भी परिचय दिया पर पुलिस ने अपनी कर्मठता व उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति को सफल बनाने का लक्ष्य पूरा करने में कोई कोताही नहीं बरती ।
पुलिस द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान दुपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

