12:13 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली में मजदूर से लूट, नशा सुंघाकर बनाया बेहोश

दिल्ली से मजदूरी कर लौट रहे एक युवक के साथ बिसौली नगर में लूट की वारदात सामने आई है। आंवला–दबतौरी बाईपास रोड पर बदमाश ने युवक को नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया। आरोप है कि बदमाश 20 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गया। पीड़ित ने बिसौली कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस