11:56 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। विद्युत विभाग बिजली बिल का भुगतान न करने वाले के खिलाफ एक्शन

बिसौली। विद्युत विभाग बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले बकायादारों के खिलाफ एक्शन मूड में आते हुए बकायादारों से बिजली बिल, चोरी छिपे बिजली का उपयोग करने बालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि शनिवार को अभियान के तहत 172 उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना का लाभ उठाया। वहीं 129 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए और 12 लाख 52 हजार रूपये का राजस्व बसूला गया। श्री कुमार ने एक वार्ता में बताया कि इसके साथ ही बकायादारों पर नीलाम वाद दायर करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। एसडीओ अमित कुमार ने उपभोक्ताओं से समय पर बकाया बिजली की बिल जमा करने की अपील की है। जिससे बिजली उपयोग करने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। कैंप में एसडीओ आसफपुर सौरभ सैनी, जेई मो मियां कुरैशी, जेई दिनेश कुमार, थान सिंह, गौरव सक्सेना, कमलेश कुमार, त्रिलोक सिंह, संगम चौहान, नवीन, मोहसिन रजा, ऐजाजउद्दीन, विकास यादव, अनिल, उमेश यादव, शुभम कन्नौजिया, सुरजीत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस