दिनांक 24-12-2025 को डेंसो इंडिया लिमिटेड नोएडा कंपनी के द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सलारपुर बदायूं में केंपस प्लेसमेंट किया गया। डेंसो इंडिया लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि श्री गोविंद सारस्वत जी के द्वारा कंपनी के वारे में जानकारी प्रदान की गई।इस प्लेसमेंट में 65 आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने भाग लिया ।जिसमें से लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद 47 अभ्यार्थियों का चयन किया गया । इस प्लेसमेंट में अभ्यर्थियों का ट्रेनिंग ऑपरेटर के पद पर चयन किया गया और चयनित अभ्यर्थियों को 14998/- रुपए प्रतिमाह वेतन देय होगा। जिसमें प्रधानाचार्य श्री सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने चयनित अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा इस चयन में श्री अजीत कुमार वर्मा अनुदेशक,श्री आनन्द मोहन पटेल अनुदेशक, श्री अजय सैनी शिक्षिक्षु का विशेष सहयोग रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com