
आसफपुर – आसफपुर से बिसौली मार्ग पर अवैध रूप से चल रहे दो डंपरों को पकड़कर खनन अधिकारी विधिक कार्यवाही कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया ।
बताया जा रहा कि एच आर 58 ई 76 87 व एच आर 58 डी 4176 दोनों डंपर चालकों से सक्षम अधिकारी ने जब कागजात मांगे तो वह आवश्यक अभिलेख दिखाने से मुकर गए और खनन अधिकारी ने दोनों डंपरों पर विधिक कार्यवाही कर पुलिस के हवाले कर दिए ।
इस दौरान आसफपुर से बिसौली मार्ग पर वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा ।
हम आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति को सफल बनाने के लिए जिले के सक्षम अधिकारी कृत संकल्पित नजर आ रहे हैं ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

