8:18 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं- तालाब से युवक का शव बरामद, हाथ-पैर बंधे और ईंटें लटकी मिलीं

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव तालाब में पड़ा मिला। शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे और उनमें ईंटें बंधी हुई थीं। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया, ताकि वह पानी के ऊपर न आ सके।

मृतक की पहचान प्रतीश विश्वास के रूप में हुई है, जो कस्बे के टंकी रोड निवासी बंगाली डॉक्टर आरपी विश्वास का मझला बेटा था। परिवार के अनुसार, प्रतीश भी डॉक्टरी की प्रैक्टिस करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.