2:03 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में प्रतियोगिताओं का आयोजन

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम दास ने आपने सम्बोधन में कहा कि जन्म शताब्दी के अवसर पर वाजपेई जी को याद करना केवल अतीत का गुणगान नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए मार्गदर्शन है। इस अवसर पर राष्ट्र निर्माण में अटल जी के योगदान विषय पर निबंध लेखन तथा उनकी प्रमुख कविताओं पर आधारित काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन भी किया गया। मंच का संचालन आनन्द सिंह ने किया। कार्यक्रम में सुधाकर शर्मा, मनोज कुमार, विपिन शर्मा, रेनू कुमारी, विनोद कुमार, साक्षी, शिवानी, अंशिका, कामेन्द्र सिंह, अमित पाराशरी, प्रकाशवीर, हरदीप सिंह आदि स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.