।
बदांयू 18 दिसंबर।
ठंड के मौसम में जिले में अंडे की खपत करीब 20 से 25 फीसदी तक बढ़ गई है। पशुपालन विभाग के आंकड़ों के अनुसार हर दिन जिले में आठ लाख अंडों की खपत हो रही है। विभाग में अंडे की कुल कितनी फर्मे पंजीकृत हैं। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं। ज्यादातर बाहर से अंडे जिले में आते हैं। अंडे के बेतहाशा खपत के बीच खाद्य विभाग की जांच शून्य है। अब तक विभागीय स्तर से कोई भी जांच या रिपोर्ट नहीं ली गई है।
जानकारी करने पर एक अधिकारी ने बताया कि विभाग के अनुसार इस सप्ताह से ही जांच शुरू की जाएगी। मिलावटी अंडों के बढ़ते कारोबार को रोकने के लिए शासन सख्त है।
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने देशव्यापी अंडा सुरक्षा अभियान शुरू किया है। यह अभियान कुछ प्रीमियम अंडे ब्रांडों में नाइट्रोफ्यूरान (नाइट्रोफ्यूरंस), एक प्रतिबंधित एंटीबायोटिक के प्रयोग के दावों के बीच चलाया गया है। ठंड के बढ़ने के साथ अंडों का कारोबार भी तेजी से बढ़ा है। गांव हो या शहर हर तरफ अंडे की बिक्री में तेजी आई है।
पशुपालन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अंडे की कुल कितनी फर्में पंजीकृत हैं। इस बारे में कोई अधिकारी जानकारी नहीं दे सका ,इन फर्मों से जिलेभर में कितने अंडे जाते हैं। कुछ लोग आसपास के जनपदों से भी अंडे मंगाते हैं। इस समय रोजाना अंडों की खपत करीब आठ लाख के करीब हो गई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

