बिसौली। बीआरसी बिसौली पर स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्राथमिक स्तर से एक छात्र आकाश प्रा. वि. मानकपुर तथा उच्च प्राथमिक स्तर से एक छात्र शीतल उच्च प्रा. वि. भानपुर से एव दो छात्र संविलित विद्यालय से ललिता कक्षा पांच और सचिन कक्षा सात संविलयन वि. हर्रायपुर के छात्रों का चयन जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित छात्रों को खंड शिक्षा अधिकारी, मधुकर उपाध्याय व शोभित यादव द्वारा प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मचिन मिश्रा एआरपी हिन्दी, रानी एआरपी सामाजिक विषय, सौरभ एआरपी गणित, अमित शर्मा, हिमानी वार्ष्णेय, मोहित यादव राम नरेश, वरुण श्रोतीय, साहू सावेन्द्र, प्रीति माहेश्वरी, रश्मि गुप्ता, हेमेंद्र सिंह, बबलू आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com