कुंवर गांव -अगले वर्ष 18 जनवरी 2026 को निकाली जाने वाली सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के चल रहे जनसंपर्क अभियान के तहत शहर के अलावा गाँव शिकरापुर, मौजमपुर एवं कुंवरगांव में लोगों से संपर्क कर पदयात्रा में शामिल होने का आह्वान किया गया। इसी क्रम में यदुराज सिंह मेमोरियल स्कूल परिसर में भी जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।
इस दौरान यात्रा प्रमुख भागवत प्रवक्ता परम श्रद्धेय मुमुक्षु कृष्ण दद्दा जी महाराज ने कहा कि हम किसी भी जाति से संबंध रखते हों, लेकिन सबसे पहले हम सनातनी हैं। वास्तविकता में भारत का अस्तित्व केवल सनातन में ही परिलक्षित होता है। आज जाति-पाँति, ऊँच-नीच का जो बीज हमारे हृदय में बोया जा रहा है, वह अप्रत्यक्ष आतंकवाद है। हिन्दुत्व के टूटते ही मात्र 20 वर्षों में भारत इस्लामिक राज्य बन जाएगा, लेकिन हम ऐसा कदापि नहीं होने देंगे, चाहे अपने प्राणों की बाजी ही क्यों न लगानी पड़े।
उन्होंने कहा कि हम घर-घर जाकर जाति-पाँति और ऊँच-नीच के भेदभाव को समाप्त करेंगे, हिन्दुत्व को मजबूत करेंगे एवं विधर्मियों द्वारा रचे गए षड्यंत्र को विफल करेंगे। हम हिन्दुस्तान में दूसरा पाकिस्तान नहीं बनने देंगे। इस दौरान उन्होंने नारा भी दिया—
“हिन्दू राष्ट्र बनाना है, राम राज्य अब लाना है।”
जनसंपर्क अभियान के समय डॉ. शैलेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, सत्यपाल प्रजापति, अजय शर्मा, शिवकुमार मौर्य, , राघवेंद्र सिंह, रामू अहेरिया, मनोहर लाल, श्याम गिरि गोस्वामी, श्रीराम दिवाकर, राजू मौर्य, संदीप शंखधार, अमन रस्तोगी, डॉ. शिवकुमार, शिवकुमार मौर्य, भूदेव सिंह उर्फ टिंकू समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवरगांव



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com