11:53 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उसावां – ट्रैक्टर-ट्राला ने बुलेट सवारों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर

बदायूं में ट्रैक्टर-ट्राला ने बुलेट सवारों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर

रिपोर्ट अमित वर्मा

दातागंज: उसावां थाना क्षेत्र में शाहजहांपुर कलान बॉर्डर पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राला की टक्कर से बुलेट सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रॉला पहले एफएम हाइवे पर शराब ठेके के पास खड़ी बोलेरो और बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गया था। पीछा करने के दौरान काली मंदिर के पास हादसा हुआ। मृतकों की पहचान बंटू (25) और दिनेश (25) के रूप में हुई है, जबकि मनोज (28) घायल है। पुलिस फरार ट्रैक्टर-ट्राला की तलाश में जुटी है।बदायूं जिले के उसावां थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, एफएम हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राला ने सड़क किनारे खड़ी बोलेरो को टक्कर मारी और फिर मौके से भागने लगा तो, बुलेट सवार तीन युवक ट्राला का पीछा करने लगे, शाहजहांपुर जिले के कलान क्षेत्र की सीमा में पहुंचते ही ट्रैक्टर-ट्राला चालक ने बाइक सवारों को कुचल दिया, हादसे में उदैया नगला निवासी बंटू (25) और कासगंज जिले के नूरपुर निवासी दिनेश (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनोज (28) गंभीर रूप से घायल हो गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस