1:29 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

शीतलहर ,कोहरा बढ़ने पर फसलों में पड़ेगा असर, सावधानी बरतें किसान।

बदांयू एक्सप्रेस 15 दिसंबर।

आने वाले दिनों में शीतलहर व कोहरा बढ़ने से रबी की फसलों पर भी इसका असर पड़ेगा। संभावना जताई जा रही है कि कोहरा पड़ने से फसल की पैदवार में कमी आएगी। इसके लिए किसानों को फसल बचाने के लिए पहले से ही इंतजाम कर लेना चाहिए।

किसानों को फसल में हल्की सिंचाई करते रहने की सलाह दी गई है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि शीतलहर व कोहरा पड़ने से रबी की फसल गेहूं चना, मटर, मसूर व सरसों की फसलों में नुकसान होता है। पाला पड़ने से फसलों की वृद्धि नहीं होती है।

पत्तियों पर सफेद धब्बे बन जाते हैं। पत्तियों सूख कर झुलस जाती हैं। जिससे उनमें कला रतुआ सफेद पछेती तुषार आदि रोग उत्पन्न होते हैं।


—–
यह बरतें सावधानियां।

कृषि बैज्ञानिकों का कहना है फसलाें की मिट्टी को सूखा नहीं रहने दें सूखी मिट्टी जल्द ठंडी होती है। इससे पौधे ठंड से अधिक प्रभावित होते हैं। सुबह के बजाय दोपहर को पौधों की छटाई करें। अधिक खाद व नाइट्रोजन न डालें। ठंड पड़ने से पौधों को नुकसान होता है। हवा चलते समय धुआं नहीं करे। पौधों में होने वाली बीमारी से बचाव के लिए रसायन काॅपर ऑक्सी क्लोराइड, फॉस्फोरस और पोटेशियम का छिड़काव करें। ऐसा करने से किसान अपनी फसलों को शीत व कोहरे से कुछ हद तक नुक़सान से बचा सकते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस