।
उझानी-बदांयू 15 दिसंबर।
बदांयू में कोहरे ने आम जनजीवन सहित यातायात को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कोहरे के चलते विजिबिलिटी (दृश्यता) बेहद कम होने के कारण उझानी से आने-जाने वाली अधिकतर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं। वहीं आज सुबह से हाइवे पर वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है।
कोहरे ने आम जनजीवन के साथ-साथ रेल यातायात को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कोहरे के चलते विजिबिलिटी (दृश्यता) बेहद कम होने के कारण बरेली कासगंज आने-जाने वाली अधिकतर ट्रेनें अप हो या डाउन लेट ही आई व गई। वहीं स्टेंड पर भी बसों का टोटा नजर आया। वजह बना कोहरा।
दूसरी ओर ट्रेनों की बात करें तो सुबह कम दृश्यता की वजह से ट्रेन संख्या 05062 टनकपुर मथुरा एक्सप्रेस 1.45 मिनट की देरी से 9.45 पर उझानी पहुंची। वहीं 53311 कासगंज से लालकुआं जाने वाली पेसेंजर गाड़ी 7.12 की जगह सुबह 7.45 पर आई। काशीपुर कासगंज पेसेंजर 11.40 की जगह एक बजे उझानी आई।


ट्रेनों के घंटों लेट होने के कारण, प्लेटफॉर्म पर बैठे यात्रियों की ठंड से और परेशानी बढ़ गई है।
यात्री न सिर्फ अपनी यात्रा शुरू करने के लिए इंतजार कर रहे हैं, बल्कि जो लोग उझानी पहुंचे हैं उन्हें भी कनेक्टिविटी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है, बैज्ञानिकों ने बताया कि कोहरे में सुरक्षा जरूरी है। सुरक्षा कारणों से ट्रेनों की गति धीमी रखी गई है।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
