1:31 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

शस्त्र लाइसेंस सत्यापन के साथ किस पर कितने अपराध, पंचायत चुनाव को लेकर जुड़ रहा हिसाब

बदांयू 15 दिसंबर।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का समय लगातार नजदीक आ रहा है। इसी को ध्यान में रखकर बदायूं जिला पुलिस ने भी होमवर्क शुरू कर दिया है। सबसे पहले जिले भर में ऐसे लोगों की सूची बनाई जा रही है, जिन पर पिछले पांच वर्ष में अपराध दर्ज हुए हैं। अब तक दो हजार से अधिक ऐसे लोग चिह्नित कर लिए गए हैं। साथ में शस्त्र लाइसेंसों का सत्यापन भी किया जा रहा है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अब तक जिले के रंजिश व झगड़े वाले गांवों की सूची पुलिस ने बना ली है, जिन्हें अलग-अलग श्रेणी में शामिल किया गया है। साथ में ऐसे प्रभाव वाले लोग भी चिह्नित कर लिए गए हैं, जो चुनाव प्रभावित कर सकते हैं। इसी तरह अब गांव-गांव ऐसे लोग चिह्नित किए जा रहे हैं, जिन पर पिछले पांच वर्ष में अपराध दर्ज हुए हैं। इनमें बिजली चोरी, पारिवारिक विवाद व दुर्घटना के प्रकरण छोड़कर बाकी सभी अपराधों को श्रेणीवार अलग-अलग चिह्नित किया जा रहा है। इनमें अब तक करीब दो हजार लोग चिह्नित कर लिए गए हैं।

इसके अलावा हिस्ट्रीशीटर व संगीन अपराध वाले अपराधी अलग शामिल हैं। इन सभी पर चुनाव से पहले कार्रवाई की तैयारी है। एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह बताते हैं कि यह प्रक्रिया पंचायत चुनाव को लेकर चल रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस