2:17 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

हनुमान भक्तों ने किया भव्य श्रृंगार, श्रीराम संकीर्तन से गूंजे मंदिर

बिल्सी। नगर के तहसील रोड स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम पर शनिवार को हनुमान भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ बाबा का भव्य श्रृंगार किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रीराम संकीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। संकीर्तन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और जय श्रीराम के जयकारों से मंदिर गूंज उठा। इसके अलावा नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर, श्री संकट मोचन दरबार तथा गुधनी खौंसारा स्थित श्री बलदेव धाम पर भी हनुमान जी का आकर्षक श्रृंगार किया गया। इन सभी मंदिरों में विधि-विधान से पूजन-अर्चन, हवन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। भक्तों ने हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन कर बाबा से सुख-समृद्धि की कामना की। अनुष्ठानों के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस