2:11 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी टमाटर परिवार के युवा अंकुर वार्ष्णेय का ब्रेन हेमरेज से निधन

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में ली अंतिम सांस।

उझानी-बदांयू एक्सप्रेस 13 दिसंबर।

उझानी के टमाटर परिवार, बारहसैनी सभा के अध्यक्ष विजय गोपाल वार्ष्णेय ( भगत जी ) के युवा भतीजे अंकुर वार्ष्णेय 34 बर्षीय पुत्र स्व. जयजय वार्ष्णेय का आज शाम दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में निधन हो गया।

अंकुर के भाई अन्नू वार्ष्णेय ने बताया कि चार दिन पहले वेड से गिर जाने के कारण ब्रेन हेमरेज होने से उन्हें बरेली के मेडीसिटी हाॅस्पीटल में भर्ती करा दिया। जहां चिकित्सकों ने दिल्ली रैफर कर दिया।

आज शाम 6 बजे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में अंकुर का निधन हो गया। अंकुर के पार्थिव शव को आज देर रात उझानी आने की संभावना है। अंकुर के दाह-संस्कार की प्रक्रिया कल कछला गंगा घाट पर होगी।

अंकुर के निधन से उसकी दो बेटियां एक डेढ साल व एक पांच माह अनाथ हो गई। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

अंकुर के निधन का समाचार सुनते ही लाला टमाटर के निवास पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। अंकुर के व्यवहार की सभी तारीफ करते दिखाई दिए।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.