।
चिकित्सा अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की पल्स पोलियो रैली।
उझानी बदांयू 13 दिसंबर।
नगर के स्टेशन रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नगर के सरोजिनी नायडू प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत एक जागरूक रैली निकाली इस रैली को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सर्वेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से शुरू होकर नगर पालिका परिषद के प्रांगण में समाप्त हुई ।
इस अवसर पर डॉक्टर प्रभाकर मिश्रा, आयुष रस्तोगी, शिशिर कुमार गुलशन,फ़िरोशिमा, भावना व मुसव्विर खां आदि मौजूद रहे
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

