3:52 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक पुलिस द्वारा मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार

कादरचौक पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को मय 16.500 किलोग्राम गांजा (मादक पदार्थ) (अनुमानित कुल कीमत 01 लाख 65 हजार रुपये) के साथ किया गया गिरफ्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदांयू श्री विजेन्द्र द्विवेदी एवं क्षेत्राधिकारी उझानी श्री देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में श्री विक्रम सिंह थानाध्यक्ष थाना कादरचौक जनपद बदांयू के नेतृत्व मे मादक पदार्थ की बिक्री व तस्करी करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कादरचौक पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 16.50 गांजा (मादक पदार्थ) के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.