8:52 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

तीन घंटे का फार्मूला बचाऐगा हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से

नगर के चिकित्सक डॉ राजेश कुमार वर्मा ने दी ये अहम सलाह।

उझानी- बदांयू एक्सप्रेस 12 दिसंबर।

सर्दी में खून गाढ़ा होने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है, जो हार्ट ब्लॉकेज तथा स्ट्रोक का कारण बनता है। ऐसे में चिकित्सक डॉ आरके वर्मा ने तीन घंटे का फार्मूला सुझाया है। इस फार्मूले के जरिए स्वास्थ्य परेशारियों से बचा जा सकता है।

ठंड ने दिल और दिमाग दोनों पर खतरा बढ़ा दिया है जिला चिकित्सालय के जाने-माने चिकित्सक डॉ. आरके वर्मा ने बताया कि सर्द मौसम में अचानक हार्ट स्ट्रोक और ब्रेन स्ट्रोक की घटनाएं बढ़ जाती हैं। वर्तमान में लकवा से पीड़ित कई लोग आ रहे हैं। इसका प्रमुख कारण सुबह उठते ही नसों का सिकुड़ जाना और ब्लड प्रेशर का तेजी से बढ़ना है।

उन्होंने कहा कि ठंड में ब्लड गाढ़ा हो जाता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल स्तर बढ़ता है, और यह हार्ट ब्लॉकेज तथा स्ट्रोक का मुख्य कारण बनता है। डॉ. वर्मा ने चेताया कि ठंड के मौसम में व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में बड़ी सावधानी बरतनी चाहिए और इसके लिए उन्होंने तीन घंटे का फार्मूला सबसे प्रभावी बताया। उन्होंने बताया कि सोने से तीन घंटे पहले भोजन कर लेना चाहिए ताकि पाचन क्रिया संतुलित होकर शरीर आराम की अवस्था में जा सके।

डाॅ राजेश कुमार वर्मा के मुताबिक सुबह और शाम 45-45 मिनट की नियमित एक्सरसाइज शरीर को गर्म रखती है और रक्त प्रवाह को सामान्य करती है। उन्होंने यह भी कहा कि जिम करने के तुरंत बाद सोना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि उस समय रक्तचाप और मेटाबॉलिज्म दोनों उच्च स्तर पर होते हैं, ऐसे में दिल पर दबाव बढ़ सकता है। इसलिए जिम के कम से कम तीन घंटे बाद सोने से शरीर की क्रियाएं सामान्य हो जाती हैं और जोखिम काफी घट जाता है।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस