12:58 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- महिला समूह की किश्त के रूपये लेकर एजेंट चंपत, एसएसपी से शिकायत

उझानी-बदांयू एक्सप्रेस 10 दिसंबर।

कादर चौक थाना क्षेत्र के गांव बिरोतिया निवासी संतोष कुमार शर्मा पुत्र रामबाबू शर्मा ने संभल जिले के प्राइवेट फायनेंस कंपनी के एजेंट पर नो हजार रुपए लेकर किश्त जमा ना करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज कराने को शिकायती पत्र दिया है।

संतोष कुमार का कहना है कि उनकी पत्नी ने संभल की अन्नपूर्णा फाइनेंस कंपनी से 45 हजार का लोन लिया नवंबर महीने की नो हजार रुपए की किश्त गुरु बचन निवासी फरीदपुर खास रूस्तमपुर ले गया व कंपनी में जमा नहीं की जानकारी करने पर मालूम पडा नोकरी छोड़ दी है।

पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर अपने रुपये वापस दिलवाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस