1:29 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उर्स से पूर्व पीस कमेटी की बैठक — बवाल करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी: सीओ राजनीश उपाध्याय

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के ग्राम बनेई में हजरत लभेडे शाह बाबा की मजार पर 10 और 11 दिसंबर को आयोजित होने वाले उर्स को शांति और सौहार्द के माहौल में सम्पन्न कराने के लिए सोमवार को कुंवरगांव थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नगर सीओ राजनीश कुमार उपाध्याय ने की।

उर्स आयोजकों, कमेटी सदस्यों और ग्राम प्रधान के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए सीओ ने शासन की ओर से जारी दिशा–निर्देशों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने आयोजकों से अपील की कि उर्स के कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी लोगों को अनुशासन और शांति बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना होने से रोका जा सके। सीओ राजनीश उपाध्याय ने स्पष्ट कहा कि “यदि किसी ने भी उर्स में बवाल, विवाद या सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की तो उसे किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने लोगों से असामाजिक एवं खुराफाती तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की, ताकि समय रहते नियन्त्रित किया जा सके।

इस दौरान थानाध्यक्ष राजेश कौशिक, ग्राम प्रधान जमशेद तथा उर्स आयोजक और कमेटी सदस्यों सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाव

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.