राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बुक कीपर एम -1 विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ
आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव व प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय , वीर पाल सिंह के नेतृत्व में चलाया जा रहा दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत एच एस जी बुक कीपर एम – 1 विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते दिन सोमवार देर शाम संपन्न हुआ । जिसमें जनपद सम्भल क्षेत्र के विकास खंड बनिया खेड़ा से बड़ी संख्या में महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक ओमपाल सिंह व सहायक प्रशिक्षिका सुरमिला यादव ने सभी महिला प्रतिभागियों को विषय से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई
कार्यक्रम समापन के अवसर पर संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव , प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय ने सभी प्रतिभागियों को एक एक प्रमाण पत्र व एक एक बैग भेंट किया ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजकुमारी , नाजुक , आसमीन, बेबी तबस्सुम, सुमन , रूबी , ममता , अनु पुष्पा, सविता , रीतू , बीनू मिश्र , प्रीति , देवश्री व कमलेश आदि मौजूद रहीं ।
यह तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 06 दिसंबर 2025 से 08 दिसंबर 2025 तक अनवरत रूप से चलाया गया ।
इस कार्यक्रम में संस्थान के आकाश कुमार , अमित कुमार , वीरेंद्र कश्यप , राजेंद्र यादव आदि ने सहयोग किया ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

