10:21 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

ट्रांसफर के बावजूद सिपाही यथावत अवैध मिट्टी खनन में भूमिका” का दावा

कुंवरगांव। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिछले 20 नवंबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार ने व्यवस्थित पुलिसिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद में कई पुलिसकर्मियों के तबादले किए थे और आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश भी जारी किए थे। आरोप है कि कुंवर गांव थाने में तैनात सिपाही धर्मवीर का ट्रांसफर दातागंज कोतवाली होने के बावजूद अब तक रवानगी नहीं की गई है। एसएसपी के आदेश का पालन नहीं हो रहा है, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्र में हरे पेड़ों के कटान और मिट्टी के अवैध कारोबार में सिपाही की संलिप्तता की चर्चा तेज है। लोगों का मानना है कि रवानगी न होना इस पूरे मामले पर और अधिक संदेह पैदा कर रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस