प्रशिक्षण पूरा कर अग्निवीर सैनिक को अपने पैट्रिक गांव आने पर परिवार व ग्रामवासियों की खुशी की लहर
आसफपुर ( बदायूं ) स्थानीय नगर निवासी मनोज कुमार अग्निवीर सेना में भर्ती हुए थे ।
हाल ही में प्रोटोकॉल के तहत अग्निवीर सेना में अपना प्रशिक्षण पूरा करने पर नवनियुक्त सैनिक मनोज कुमार अपने वतन वापस लौटा है ।
इस अवसर पर सैनिक मनोज कुमार के पिता राम बहादुर सहित परिवार वालों ने मनोज कुमार का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया ।
इस दौरान मनोज के परिवार सहित समस्त ग्राम वासियों ने मनोज कुमार के घर आने पर ढोल नगाड़ों से खुशी का इजहार किया ।
हम आपको बता दें कि अग्निवीर सेना में भर्ती हुए नवनियुक्त सैनिकों का यह सात माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्नाटक राज्य के बैंगलोर में संपन्न हुआ ।
होनहार युवा मनोज कुमार के पिता राम बहादुर एक उन्नत किसान हैं जिन्होंने अपने खून पसीने की नेक कमाई से अपने कलेजे के टुकड़े मनोज कुमार को अच्छे दर्जे की शिक्षा दिलाई ।
कृषक राम बहादुर को अपने होनहार युवा मनोज कुमार की निर्भीकता व अथक साहस पर नाज़ है ।
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

