
बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कक्षा 6वीं से 8वीं के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ विभिन्न खेलों में भाग लिया। इस दिन के कार्यक्रमों में खो-खो, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर बाधा दौड़, गोला फेंक (शॉटपुट) और चक्का फेंक (डिस्कस थ्रो) जैसी रोमांचक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। खो-खो प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी फुर्ती, टीमवर्क और रणनीति का बेहतरीन प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ में प्रतिभागियों ने अपनी गति का शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों से खूब तालियाँ बटोरीं। 200 मीटर बाधा दौड़ में छात्रों ने हिम्मत और संतुलन का परिचय दिया। वहीं शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में विद्यार्थियों ने अपनी शक्ति और तकनीक का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेशनल बॉक्सिंग प्लेयर सुनील कुमार स्पोर्ट्स ऑफिसर, (मेजर ध्यान चंद्र स्टेडियम झांसी) ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, कि “इस प्रकार के खेलकूद कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेलों से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इतने शानदार आयोजन के लिए मैं विद्यालय परिवार को धन्यवाद देता हूँ और सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देता हूँ।” विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित मुकेश तोमर ने बताया कि आधुनिक शिक्षा केवल किताबों और परीक्षाओं तक सीमित नहीं रह गई है। यह संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास पर केंद्रित हो चुकी है, जिसमें खेल-कूद एक अहम भूमिका निभाता है। खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देते हैं, बल्कि मानसिक संतुलन, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करते हैं। आज के खो खो खेल में कक्षा 8 की छात्राएं विजयी रहीं साथ ही कबड्डी के खेल में कक्षा 6 मंजर ध्यान चंद्र के छात्र और छात्राओं ने मैदान जीता। हर्डल रेस में मानवी, एंटोनी, प्रथम स्थान पर रहें। लॉन्ग जंप में श्रृष्टि और पूर्वी प्रथम स्थान पर रहें। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के डायरेक्टर वी पी सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को खेल भावना बनाए रखने की प्रेरणा दी। यह दिन छात्रों के लिए उत्साह, ऊर्जा और प्रेरणा से भरपूर रहा। कार्यक्रम का संचालन पीटीआई विश्वदीपक शर्मा और शैलेन्द्र सिंह एवं उनकी टीम ने सफलतापूर्वक किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह एकेडमिक हेड सी. के. शर्मा ,जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर राखी गुप्तान, रूबी मौर्य, मुनीश शर्मा, प्रशांत सिंह, विशेष चौहान, शिवओम शर्मा, दीक्षा वार्ष्णेय, साक्षी गुप्ता, रागिनी मिश्रा, ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव, प्रज्ञा वार्ष्णेय पारस चंद्र, विश्वदीपक शर्मा (पी.टी.आई.) अंजली सिंह, साक्षी सिंह, शिवानी सिंह, नाहिद सैफी, शिफा सैफी, श्रुति कीर्ति, अफ़्शीन सिद्दीकी, दीक्षा राठौर, काजल राठौर, प्रिया सैनी, रश्मि शर्मा, निकिता गुप्ता, विदित राघव, तनुष्का माहेश्वरी शालिनी शर्मा , सिदरा खान, तैबा फात्मा, अनामिका सिंह, आलिया तारिक, हर्षित शर्मा और अनम अंसारी उपस्थित रहें।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

