2:03 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी-गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार रोंदे, चालक पर रिपोर्ट दर्ज

उझानी-बदायूं एक्सप्रेस 6 दिसंबर।

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैन पुर पुख्ता निवासिनी सामिग्री देवी पत्नी नीरज ने जरीफनगर थाने के गांव कुबरी निवासी ट्रैक्टर चालक रामसेवक पर लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर बेटे सहित उसके दोस्त की बाइक को रोंदकर दोनों को घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दर्ज रिपोर्ट में सामिग्री ने लिखा है कि 27 नवंबर को उसका 20 बर्षीय बेटा मिथुन व उसका दोस्त अंकुश बाइक द्वारा नगरिया से गांव आ रहे थे। बरेली मथुरा हाइवे पर कछला के समीप गन्ना लदे ट्रैक्टर चालक रामसेवक ने लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों के गंभीर चोटें आई।

राहगीरों से अपने को घिरता देख रामसेवक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड भाग गया। जिसे पुलिस ने चौकी में खडा कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस