2:04 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- डम्पर की चपैट में आऐ दम्पति, भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई

उझानी- बदायूं एक्सप्रेस 6 दिसंबर।

बीते माह 24 नवंबर को बरेली मथुरा हाईवे पर डम्पर की चपैट में आऐ दम्पति के भाई ने डम्पर के नंबर के आधार पर चालक पर लापरवाही से चलाकर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दर्ज रिपोर्ट में कादरचौक थाने के गांव भकौडा निवासी राजकिशोर ने लिखा 24 नवंबर को उसका भाई बदन सिंह अपनी पत्नी रामादेवी को बैठाकर उझानी से गांव आ रहा था।

बाइपास एपीएस स्कूल के पास डम्पर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर घायल हो गये जिनका इलाज एक निजी अस्पताल में अब भी चल रहा है कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच सबइंस्पेक्टर रिंकू सिंह को सोंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस