8:11 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी-कल हटवाया अतिक्रमण,आज जाम में फंसी एंबुलेंस

उझानी-बदायूं एक्सप्रेस 6 दिसंबर।

नगर में कल ही टीएसआई ने टीम के साथ सड़कों से अतिक्रमण को हटवाया था मगर आज फिर दुकानदारों व फड वालों ने उन्ही जगह पर दुकानें लगा ली।

घंटाघर चोराहे से कछला रोड पर डाॅ आफाक तिराहे तक ई-रिक्शों की वज़ह से जाम लग गया आलम यह था कि जाम में गर्भवती महिलाओं को लेकर आ रही एंबुलेंस भी लगे जाम का शिकार हो गई। यातायात पुलिस के सिपाहियों ने बामुश्किल 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को सीएचसी भेजने में कामयाबी पाई।

आज यातायात विभाग के टीएसआई आरएल राजपूत ने घंटाघर चोराहा पर कांस्टेबल की ड्यूटी लगा दी,जनता को कुछ राहत महसूस हुई सिपाहियों की सतर्कता से ई-रिक्शा चालक एक लाइन में चले, परंतु यातायात पुलिस के दोपहर में लंच पर जाते ही जाम लग गया। जिससे लगे जाम को काफी देर बाद सुचारू किया जा सका।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.