पुलिस उपनिरीक्षक ने बैंक परिसर में बिना ताला लगी मोटर साइकिल वाहन मालिकों को अपनी मोटर साइकिलों में ताला लगाकर खड़ी करने की सख्त हिदायत दी
आसफपुर ( बदायूं ) स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी के निर्देशन पर पुलिस उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार नेहवाल ने स्थानीय पंजाब नैशनल बैंक शाखा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया ।
इस दौरान पुलिस उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार नेहवाल ने बैंक परिसर में बिना ताला लगी खड़ी मोटर साइकिल वाहन चालकों को अपनी अपनी मोटर साइकिलों में ताला लगाकर खड़ी करने की सख्त हिदायत दी व बैंक शाखा में आवश्यक अभिलेखों का निरीक्षण भी किया ।
इस अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक शाखा प्रबंधक प्रभात कुमार द्विवेदी , देव रस्तोगी , प्रगति मिश्रा , रजनीश कुमार यादव , प्रदीप कुमार सिंह , विक्रम सिंह , राजकुमार , पी आर डी जवान मदन लाल के अलावा भारी संख्या में बैंक ग्राहक मौजूद रहे ।
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

