2:03 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

सांसद धर्मेंद्र यादव ने संसद में पंचायत कर्मियों और रसोइयों की आवाज़ उठाई

समाजवादी पार्टी के नेता,मुख्य सचेतक व सांसद धर्मेंद्र यादव नेआज संसद में उन लाखों संविदा कर्मियों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रोज़गार सेवकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, पंचायत कर्मियों और रसोइयों की आवाज़ उठाई, जिनके कंधों पर आधारभूत व्यवस्था चलती है,लेकिन जिनकी अपनी ज़िंदगी असुरक्षा में गुजरती है। ठेकेदारों द्वारा शोषण, SIR में फँसी नौकरी, मामूली मानदेय और न स्वास्थ्य सेवा, न बीमा, यह सब मिलकर उनके जीवन को लगातार मुश्किल बना रहा है। यह वे लोग हैं, जो आख़िरी पायदान पर मज़बूती से खड़े होकर व्यवस्था संभालते हैं, लेकिन खुद के लिए गरिमापूर्ण, निश्चिंत भविष्य भी नहीं पा रहे।

उन्होंने सरकार से मज़बूती के साथ माँग की है कि अब समय आ गया है इन्हें तत्काल स्थायी किया जाए। ताकि इन्हें सम्मानजनक और स्थायी जीवन मिल सके। इन सभी सम्मानित कर्मियों को न सिर्फ़ स्थायी नियुक्ति मिले, बल्कि स्वास्थ्य सुरक्षा, बीमा, पेंशन और शोषण-मुक्त कार्य व्यवस्था की पूरी गारंटी भी मिले। ये सिर्फ़ नीतियों का सवाल नहीं, बल्कि उन परिवारों की उम्मीद, गरिमा का सवाल है, जो हर दिन सम्पूर्ण समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी लोग आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में सड़क से संसद तक उनके साथ खड़े रहेंगे,जब तक हमारे इन सभी कर्मियों को न्याय नहीं मिलता, हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस