रामपुर जेल में बंद सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खान ने जेल प्रशासन से A-कैटेगरी सुविधाएं देने की मांग की है। गुरुवार (4 दिसंबर) को मुलाकात के बाद उनके वकील नासिर सुल्तान ने बताया कि आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम को उचित सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं, जिससे स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है। वकील ने प्रशासन से जल्द A-कैटेगरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपील की है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
