।
उझानी बदांयू 5 दिसंबर।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के कुढा नरसिंहपुर गांव के रहने वाले 60 वर्षीय नेताजी तीर्थ प्रसाद मौर्य बाइक से बदायूं जाते वक्त कार की चपैट में आ गये इससे उनकी मौत हो गई।
आज सुबह 11 बजे के आस-पास वह घर से सड़क पर पहुंचे तभी तेज रफ्तार इनोवा क्रिस्टा कार ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी ।
घायल तीरथ को आनन फानन में राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार व चालक को पकड़ लिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम को बदांयू भेजा है। वहीं उनकी मौत की खबर पर गांव में मातम फेल गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
