1:31 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी गांव खजुरारा पुख्ता में दम्पति से जातिसूचक गालियां देकर मारपीट में प्रधान सहित 11 पर रिपोर्ट दर्ज

कोतवाली क्षेत्र के गांव खजुरारा पुख्ता निवासिनी दीपमाला पत्नी मोहित कुमार ने गांव की मौजूदा प्रधान सहित 11 लोगों पर जातिसूचक गालियां देकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दर्ज रिपोर्ट में दीपमाला ने लिखा कि आरोपी राजेश सक्सेना, उनके पुत्र दीपू, सचिन,छोटू व नितिन बेटी दीक्षा, पत्नी सुनीता व गांव की प्रधान मंजू सक्सेना,चंदावती पत्नी विनोद,किरन पत्नी प्रमोद व इंदू सक्सेना पत्नी सतीश हमारी पेतृक सम्पत्ति पर कब्जा किए बैठे हैं।

जब हम अपने घर में रहने गये तो आरोपियों ने एक राय होकर जातिसूचक गालियां देते हुए मेरे व पति के साथ मारपीट की।

कोतवाली पुलिस ने एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच क्षेत्राधिकारी को प्रेषित कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस