।
उझानी बदांयू 4 दिसंबर।
नगर के मोहल्ला श्री नारायण गंज निवासी नीरज अग्रवाल ने पड़ोसी दुकानदार गोरव अग्रवाल के खिलाफ उनके ब्लेड लगे तार में फंसे बंदर के लहूलुहान होने की शिकायत पर मारपीट कर उंगली तोड़ने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक नीरज ने लिखा है कि नया बाजार में हमारे पड़ोसी गोरव ने ब्लेड का तार लगा रखा है बीते दिवस उसमें बंदर फंस कर लहूलुहान हो गया। गोरव से तार हटाने की कहा तो झगड़ा करने लगे मारपीट में मेरे हाथ की एक उंगली में फै्रक्चर हो गया।
पुलिस ने मेडिकल परीक्षण करा कर रिपोर्ट दर्ज कर जांच सिटी इंचार्ज जुगमेन्द्र बालियान को सोंपी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
