11:29 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में ट्रैफिक विभाग की अनदेखी, बैरोकटोक दौड़ रहे ओवरलोड वाहन

उझानी बदांयू 4 दिसंबर।

उझानी की सड़कों पर ट्रैफिक विभाग की अनदेखी से ओवरलोड वाहन बैरोकटोक दौड़ रहे हैं। जबकि बाजारों से निकलने पर हादसे का खतरा बना रहता है।

रेलवे की रेक के अनलोड होते ही खाद हो या अनाज ट्रक हो या ट्रैक्टर सभी ओवरलोड होकर ही बाजारों से निकलते हैं, जबकि पंखा रोड, स्टेशन रोड पर कई बार हादसे भी हुऐ , मगर परिवहन विभाग हो या कोतवाली पुलिस किसी ने इन्हें रोकने व टोकने की जहमत नहीं उठाई।

जब कोई ट्रैक्टर ट्रॉली पलट जाती है तो ट्रैफिक विभाग कारवाई की सिर्फ बातें करता है, लेकिन सिर्फ खानापूर्ति को एक दो दिन बाद सब सामान्य हो जाता है। चालक मनमर्जी से जितना चाहते हैं अपने वाहनों में लोड कर सड़कों पर फर्राटा भरते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.