उझानी बदांयू 3 दिसंबर।
नगर के एक मोहल्ला निवासी ने अपनी 22 बर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने में अज्ञात युवक के मोबाइल नंबर के आधार पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि 1 दिसंबर को बेटी खाटूश्यामजी मंदिर की कह कर गई। मगर वापस नहीं आई। एक नंबर से कॉल आई कि अपनी बेटी की शादी मुझसे कर दो। बाद में नंबर बंद हो गया। बेटी अपने साथ 1 जंजीर व एक अंगूठी सोने की व पांच हजार रुपए भी साथ ले गई है।
अनहोनी की आशंका के चलते मोबाइल नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। जांच सबइंस्पेक्टर भारती सिंह को सोंपी गई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
